हिन्दी दिवस पर क्लब ने आयोजित की गोष्ठी
हिन्दी को राष्ट्रभाषा का मिले स्थान: रोशन लाल
योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। जिले में हिंदी दिवस पर एलायंस क्लब महिला टीम प्रतापगढ़ द्वारा गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्लब के इंटरनेशनल डायरेक्टर रोशन लाल रहे व अध्यक्षता क्लब की महिला टीम की अध्यक्ष अर्चना खंडेलवाल ने किया। समाजसेवी रोशन लाल ने कहा कि हिंदी देश के सामाजिक, राजनैतिक भाषाई, समन्वयक और सौहार्द का प्रतीक है। हिंदी विभिन्न भाषाओं के प्रचलित शब्दों को अपने में समाहित करके सही मायने में भारत की संपर्क भाषा होने की भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि हिंदी को राष्ट्रभाषा का देश में स्थान मिलना चाहिए। आज बेल्हा में भी कई साहित्यकारों ने भी हिंदी की अलख जगाकर देश में बेल्हा का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं। अध्यक्षता कर रही अर्चना खंडेलवाल ने कहा कि हिंदी ने राष्ट्रीय एकता का मार्ग प्रशस्त किया है। हम सब संकल्प लेते हैं कि हम सब हिंदी भाषा में बोलेंगे व लिखेंगे और जनमानस को जागरुक भी करेंगे। इस अवसर पर संजय खंडेलवाल, छेदी लाल, देवानंद, संतोष कुमार, विवेक यादव, आदर्श कुमार, सुधा अग्रवाल, रेखा उमर वैश्य, पूनम गुप्ता, शकुंतला, मीनू, रश्मि, नीतू, इन्दू, स्मिता आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










