Homeप्रतापगढ़अपनी मातृभाषा की विशेषता को पूरी दुनिया में पहुंचने के लिये हिन्दी...

अपनी मातृभाषा की विशेषता को पूरी दुनिया में पहुंचने के लिये हिन्दी एकमात्र सर्वश्रेष्ठ साधन: डीएम

अपनी मातृभाषा की विशेषता को पूरी दुनिया में पहुंचने के लिये हिन्दी एकमात्र सर्वश्रेष्ठ साधन: डीएम

योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। राजकीय बालिका इण्टर कालेज प्रतापगढ़ में हिन्दी दिवस का कार्यक्रम हुआ जहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि हम प्रत्येक वर्ष हिन्दी दिवस 14 सितम्बर को मनाते हैं। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने निर्णय लिया था कि हिन्दी केन्द्र सरकार के आधिकारिक भाषा होगी। हमारा देश भारत विभिन्नता में एकता का प्रतीक है जिसमें विभिन्न प्रकार की बहुत सारी भाषाएं बोली जाती है। इन्हें सजाकर/सजोकर रखने का काम हिन्दी भाषा करती है। हमें हिन्दी भाषा पर गर्व है। हिन्दी हिन्दुस्तान की शान और नाज है, हम अपने भाव को व्यक्त करने के लिये हिन्दी को सर्वश्रेष्ठ मानते है, विभिन्नता में एकता का माध्यम हिन्दी है। उन्होंने छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के मूल मंत्र को भी बताते हुये कहा कि परिश्रम का कोई विकल्प नही, परिश्रम से हम अपनी मंजिल को पा सकते हैं। उन्होंने कविता पढ़ी कि ‘‘कल शाम हिन्दी ने स्वागत किया उर्दू का इस तरह, अपनी गजल छोड़ गया मेरी कहानी ले गया’’। विद्यालय की छात्राओं ने भाषण एवं कवि दरबार प्रस्तुत किया जिसको सुनकर और देखकर जिलाधिकारी ने प्रशंसा करते हुये छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप रूपये 5000 दिये। कक्षा 10 की छात्रा शगुन विश्वकर्मा ने जिलाधिकारी का चित्र पेंसिल से बनाकर उनको भेंट किया।साहित्यकार राजन शुक्ला ने भी अपनी रचना पढ़ी। साहित्यकार और कवियों ने हिन्दी दिवस पर अपने विचार और अपनी रचनायें प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी ने प्रमुख साहित्यकारों में डा0 दयाराम मौर्य रत्न, आफताब जौनपुरी, डा0 प्रियंका आदि को अंगवस्त्रम् से सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0 दयाराम मौर्य रत्न वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार ने की। कार्यक्रम का संयोजन गरिमा श्रीवास्तव प्रधानाचार्य एवं गीता उप प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इण्टर कालेज ने किया।प्रारम्भ में मुख्य अतिथि का स्वागत जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, प्रधानाचार्य एवं उप प्रधानाचार्य ने किया और उनको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंजू कुशवाहा, प्रियंका सिंह, असमत, सीमा, तबस्सुम, सविता सिंह, श्रुति श्रीवास्तव, उमर जमील, आराधना सरोज, राजेश यादव, अमित श्रीवास्तव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन डा. मोहम्मद अनीस ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read