सर्वोदय विद्यालयों में आयोजित हुआ स्वच्छता ही सेवा अभियान
अभियान में बढ़—चढ़कर शामिल हुये सर्वोदय के छात्र
एम अहमद
श्रावस्तीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल होने के आह्वान पर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जनपद के सर्वोदय विद्यालय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय भया पूरवा एवं राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सिरसिया में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। इस स्वच्छता अभियान में विद्यालयों के बच्चे, अभिभावक, शिक्षक इत्यादि सभी ने मिलकर श्रमदान किया। सर्वोदय विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक न सिर्फ श्रमदान किया, बल्कि रंगोली, पोस्टर इत्यादि स्वयं निर्मित कर विद्यालय को और अधिक सजाया भी। साथ ही संकल्प लिया कि विद्यालय परिसर सहित आस—पास के समस्त स्थानों को भी स्वच्छ रखेंगे और दूसरों को भी स्वच्छ भारत बनाने के लिए योगदान देने हेतु प्रेरित करेंगे। सर्वोदय विद्यालय में गीला, सूखा सहित अन्य प्रकार के कचरे को अलग अलग रखना उसके प्रबंधन हेतु व्यवस्था की गई हैं। जैविक कचरे से खाद बना कर ‘कूड़े से कंचन’ की अवधारणा साकार की जा रही है। समस्त बच्चों को निरंतर जागरूक करने एवं स्वच्छता के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। आवासीय विद्यालय में सबसे स्वच्छ मेस, क्लास रूम और हॉस्टल रूम के बच्चों को पुरस्कृत किया जा रहा है। नियमों का पालन न करने पर छोटे—मोटे जुर्माने लगाकर भी परिसर में स्वच्छता सुनिश्चित की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










