झाड़ू के साथ फोटो खिंचवाकर चलाया स्वच्छता अभियान
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। भाजपा के सामाजिक न्याय पखवाड़े की शुरुआत मरीजों को फल वितरण व स्वच्छता अभियान से की गई। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गुरुवार को आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के मध्य भाजपाइयों ने समय बिताया। जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश के नेतृत्व में जिला अस्पताल में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

भाजपाइयों द्वारा झाड़ू के साथ फोटो खिंचवाकर लोगों को साफ सफाई का संदेश दिया गया। सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गरीबों, वंचितों, दलितों, शोषितों, पिछड़ों व समाज के निचले पायदान पर बैठे व्यक्तियों तक पहुंचने की बात कही जा रही है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से निरंतर सम्पर्क कायम रखा जाए। आजादी का अमृत काल होने के चलते भाजपा सामाजिक न्याय पखवाड़े को यादगार बनाने में जुटी है। जिलाध्यक्ष शशांक ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया गया है। इस अवसर पर जिला महामंत्री संदीप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, रचना श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष विष्णु प्रभाकर वर्मा, सूरज सिंह, मोनी शर्मा, आशीष श्रीवास्तव, बब्लू वर्मा, आदित्य सिंह, रविकांत शुक्ला, मनोज कुरील, ताम्रध्वजानन्द आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















