Homeरायबरेलीस्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहा ऊंचाहार नगर पंचायत

स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहा ऊंचाहार नगर पंचायत

स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहा ऊंचाहार नगर पंचायत

बजबजाती नाली अपने आप में बयां कर रही सफाई की दास्तान
नगर पंचायत में शीतल पेय जल की भी व्यवस्था नहीं
संदीप पाण्डेय
ऊंचाहार, रायबरेली। यूं तो नगर पंचायत ऊंचाहार लखनऊ प्रयागराज मुख्य मार्ग के इर्द-गिर्द बसा हुआ है। लखनऊ प्रयागराज मुख्य मार्ग के इर्द-गिर्द तो साफ सफाई मिल ही जाती है, क्योंकि मुख्य मार्ग पर आए दिन वीआईपी का आना जाना लगा रहता है लेकिन ऊंचाहार कस्बा, बस स्टाप और नगर पंचायत क्षेत्र की अन्य जगहों को देखा जाए तो वहां पर नगर पंचायत स्वच्छता अभियान को पलीता लगाता नजर आता है। नालियों की साफ सफाई की बात करें तो इस मौसम में भी नगर पंचायत की नालियां बज बजा रही है।

नालियों के ऊपर न कोई सीमेंटेड पत्थर है जिससे नालियों को ढका जा सके। खुली हुई नालियों से हर समय किसी न किसी अनहोनी का अंदेशा बना रहता है जिससे बीमारी होने का खतरा भी बढ़ जाता है। आज विश्व स्वास्थ्य दिवस था। जनपद में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर डाक्टरों ने मच्छर जनित मच्छरदानी और साफ सफाई पर विशेष रूप से लोगों को समझाया और बताया है इसके बावजूद भी नगर पंचायत ऊंचाहार इन सब को दरकिनार कर अपने मनमाने रवैए से काम करता और करवाता है। बस स्टाप के पास बना महिलाओं और पुरुषों के लिए मूत्रालय ब्लाक के सामने बना मूत्रालय अपने आप में स्वच्छता अभियान को बता रहा है। साफ सफाई के साथ अगर हम ऊंचाहार नगर पंचायत की स्ट्रीट लाइटों के बारे में बात करें तो वह भी कुछ जलती है और कुछ खराब पड़ी हुई है। जिन पर सिर्फ आश्वासन ही मिला है कि लाइटें बन जाएंगी लेकिन आज तक न उन लाइटों को बदला गया है और न ही बनवाया गया है।
फोन उठाना मुनासिब नहीं समझतेः ईओ
इस बाबत जब नगर पंचायत ईओ निखिलेश मिश्रा से दूरभाष के माध्यम से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन को उठाना मुनासिब नहीं समझा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read