रामेश्वर वरूणा घाट की सफाई शुरू
अतुल राय
रामेश्वर, वाराणसी। छठ पूजा को देखते हुए रामेश्वर घाट और मंदिर परिसर आसपास फैली गंदगी के सफ़ाई में गुरुवार को सेवापुरी ब्लॉक के न्याय पंचायत बरेमा के ग्यारह सफाई कर्मचारियों व समाजसेवी युवाओं ने घाट और मंदिर परिसर में सफाई कार्य किया। छठ पूजा पर रामेश्वर घाट पर भक्तों की काफी भीड़ जुटती है लेकिन अभी तक घाट पर फैली गंदगी देखकर अनुमान लगाया जा रहा था कि भक्तों को इस बार काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आज सफाई से घाट सुंदर दिखने लगे।वरुणा नदी में गंदगी से दुर्गंध उठ रहा है। घाट पर समाजसेवी रंजीत तिवारी और प्रीतेश त्रिपाठी अन्य युवाओं के साथ सफाईकर्मी अजय यादव, गजेंद्र प्रताप, सुशील कुमार, कृष्ण मुरारी, संजय कुमार पटेल, पप्पू राम, कमलेश कुमार, सुजीत कुमार, कैलाश नाथ यादव शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















