नौका दुर्घटना से बचाव के मॉक ड्रिल कर बच्चों ने सीखे गुर
सुनील कुमार
नवादा, (बिहार)। जिले के इण्टर विद्यालय आंती में सुरक्षित शनिवार के तहत नाव दुर्घटना से सुरक्षा एवं डूबने के बाद कैसे लोगों को बचाया जाय, इसके लिए मॉक ड्रिल कर छात्रों को जागरूक किया गया। बता दें कि मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत आज शनिवार को सुरक्षित शनिवार मनाया गया। इसके अंतर्गत बच्चों एवं बाल प्रेरकों को फोकल शिक्षिका डॉ . ममता शर्मा के द्वारा नाव दुर्घटना से सुरक्षा तथा डूबने के बाद लोगों को कैसे बचाया जाय इस पर मॉक ड्रिल कर बताया गया। मौके पर रेखा कुमारी, पूनम कुमारी, संतोष कुमार वर्मा, अनिल पासवान, शिव कुमार, जितेंद्र कुमार, अवधेश कुमार अन्य सभी शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बच्चों को जागरूक किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















