शुक्लागंज में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
शुक्लागंज, उन्नाव। राजधानी मार्ग स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शुक्लागंज में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ जहां एलोपैथिक के डॉक्टरों ने मरीजों का परीक्षण किया गया। मरीजों को दवा बांटी गई।
इसके अलावा डॉ शिप्रा झा, डॉ रश्मि वर्मा, डॉ अर्चना ने मरीजों को परामर्श देने के साथ ही दवाइयां बांटी। साथ ही अन्य डॉक्टरों ने भी मरीजों का परीक्षण किया। डॉक्टरों ने बताया कि मेले के दौरान 38 मरीजों का परीक्षण किया गया और उन्हें दवाइयां बांटी गई हैं जिसमें चर्म रोग, लीवर पेट से संबंधित, सांस, मधुमेह, उच्च रक्त चाप, खून की कमी, गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। वहीं मेले में आये खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की जांच की गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












