हिन्दूवादी संगठनों ने गैंगरेप मामले में थाने का किया घेराव
थानाध्यक्ष की कार्यशैली पर भी उठाया प्रश्न
तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने पर परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे और हरचन्दपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे।
पुलिस की लापरवाही और कार्रवाई न करने को लेकर अब कई संगठन न्याय दिलाने के लिए थाने का घेराव कर दिए हैं और पुलिस से नोक—झोक हुई।
मालूम हो कि हरचन्दपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ उस समय गैंगरेप हुआ तथा जब वह अपने पति को खेत में खाना देने जा रहे थी तभी उसी गांव के गैर समुदाय के तीन लोगों ने महिला को खींचकर झाड़ियों में ले गये और उसके साथ बारी-बारी से रेप किया जिसके बाद पीड़िता ने अपने पति को आपबीती बताई। पीड़िता व उसके परिजन हरचंदपुर थाने पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।
हरचंदपुर थानाध्यक्ष पर परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया था कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसके बाद पीड़ित व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे तब जाकर हरचंदपुर पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया था। मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जिसको लेकर आज हिंदू युवा वाहिनी व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ आरएसएस के लोगों ने हरचंदपुर थाने का घेराव किया और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाये। सभी संगठनों ने (“एसओ तेरी तानाशाही नहीं चलेगी, थानाध्यक्ष होश में आओ होश में आओ”) के नारों से हरचंदपुर थाना गूंज उठा। इसके बाद आनन—फानन में हरचंदपुर पुलिस ने महिला को बुलाकर उसका बयान नोट किया और कार्यवाही का आश्वासन दिया। तब जाकर सभी संगठन शांत हुए लेकिन सभी संगठनों ने हरचंदपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि थानाध्यक्ष की तानाशाही से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है और थानाध्यक्ष कार्रवाई करने में विफल साबित हो रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












