मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम 9 नवम्बर को
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। जिलाधिकारी अरविंद सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन तथा जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 9 नवम्बर को सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक पात्र अपने आवश्यक प्रपत्रों जैसे कन्या तथा वर का उम्र प्रमाण पत्र जिसमें विवाह तिथि को कन्या की उम्र 18 वर्ष तथा वर की उम्र 21 वर्ष से कम ना हो, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, कन्या का बैंक पासबुक की प्रति, कन्या-वर का नवीनतम पासपोर्ट फोटो साहित विभागीय वेबसाइट पर स्वयं तथा किसी भी जनसुविधा/लोकवाणी केंद्र पर जाकर आनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















