डीएम की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना की हुई बैठक
एम. अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार ऐसे अधिष्ठान जहां पर 40 से अधिक कार्मिक संविदा पर कार्यरत हों, वहां पर न्यूनतम 2.5 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक प्रशिक्षु रखे जाएंगे।
जिन्हें 01 वर्ष तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षुओं को प्रतिमाह प्रोत्साहन भत्ता भी दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ऐसे सभी अधिष्ठानों को वेब पोर्टल Apprenticeshipindia.org पर पंजीकरण कराना होगा और शिक्षु संख्या निर्धारित होने पर उतने शिक्षुओं को रखना अनिवार्य होगा।
उन्होने यह भी निर्देश दिया कि उद्योग विभाग द्वारा प्रत्येक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एम0एस0एम0ई0) इकाई का पंजीकरण कराकर शिक्षुओं को रोजगार दिया जाये। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों के माध्यम से भी शिक्षुओं की भर्ती जिसकी प्रत्येक माह आयोजित होने वाली उद्योग बन्धु की बैठक में समीक्षा भी की जायेगी।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अप्रेंटिसशिप के लिए जनपद के सभी विकास खंडों में कैम्प का आयोजन कर प्रशिक्षुओं की भर्ती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रशिक्षुओं की भर्ती कर अनुपालन आख्या 10 दिवस में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, उप निदेशक कृषि कमल कटियार, अधिशासी अभियंता विद्युत डी0पी0 सिंह, उपायुक्त उद्योग जे0एन0 यादव, प्रधानाचार्य आई0टी0आई0 राजकुमार, सहायक अभियंता जल निगम, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












