भाजपा विधायक के पुत्र पर दर्ज हुआ लूटपाट का मुकदमा दर्ज
कोतवाली नगर में 4 अप्रैल की रात हुआ था विवाद
भुक्तभोगी ने 1 लाख रुपये लूटने का लगाया आरोप
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। बुधवार को भाजपा विधायक रामचंद्र यादव के पुत्र आलोक यादव पर लूटपाट का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना गत चार अप्रैल की रात सिविल लाइन पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई। घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। मंगलवार की रात कोतवाली नगर में पुलिस ने विधायक के पुत्र सहित उनके 3 अज्ञात साथियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।

खंडासा के रामनगर अमावासूफी निवासी श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि गत चार अप्रैल की रात वह सिविल लाइन में खड़े थे। उनके पास आवश्यक कार्य के लिए रखे गए एक लाख रुपये भी थे। रुदौली विधायक के पुत्र आलोक यादव लग्जरी कार से पहुंचे और पहले गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। गाड़ी से उतरे लोगों ने हमला कर दिया। युवकों ने उन्हें मारा पीटा था एक युवक ने पिस्टल सिर में लगा दी। वह अपनी जान एवं रुपयों से भरा बैग बचाने के लिए भागे लेकिन युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और मार पीट कर बैग से रुपये निकाल लिए।
मदद के लिए आसपास के लोगों को पुकारा। लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले। इसकी सूचना तत्काल उन्होंने पुलिस को दी। सिंह का कहना है कि विपक्षी उनसे ब्लाक प्रमुख चुनाव की रंजिश रखते हैं। वर्तमान में श्याम बहादुर एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि इस मामले में सत्ता के दबाव में पुलिस प्राथमिकी में दर्ज धारा को हटा कर मामूली मारपीट दर्शाना चाहती है। शिकायतकर्ता ने आरोपी पक्ष से स्वयं व अपने परिवार की जान को खतरा बताया है। श्याम बहादुर की मांग है कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर अज्ञात आरोपियों को भी प्रकाश में लाया जाय।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















