दैलवारा में अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ चला बुलडोजर
ग्रामसभा की करीब 17 एकड़ जमीन को कराया गया कब्जा मुक्त
जयेश बादल
ललितपुर। योगी सरकार की मंशा के अनुरूप अब जनपद में भी बाबा का बुलडोजर चलने लगा है। जनपद में अधिकारियों ने सरकारी जमीन को अतिक्रमणकारियों के कब्जे से खाली करवाकर बुलडोजर चलवा कर अपने कब्जे में ले लिया। बुलडोजर चलवाकर अधिकारियों ने ग्राम सभा की करीब 17 एकड़ जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटवा कर भूमि को खाली करवाया है।

अबैध कब्जा हटवाकर बुलडोजर चलवाने का हाल ही में ताजा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा दैलबारा का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2017 के बाद 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाली भाजपा की योगी सरकार ने अब प्रदेश में सरकारी जमीनों पर वर्षों से अवैध रूप से कब्जा किए हुए अवैध कब्जा धारियों के खिलाफ मुहिम छेड़ने का काम किया है जिसके परिपेक्ष में अवैध कब्जाधारियों के कब्जे से भूमि को खाली करवाकर बुलडोजर चलाया जा रहा है और उन जमीनों को संरक्षित करने का काम किया जा रहा है।

ऐसे ही मामले में जनपद ललितपुर में भी अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ बुलडोजर चलने लगा है। जानकारी के मुताविक शासन की मंशानुरूप उच्चाधिकारियों के कुशल निर्देशन मे बुधवार को सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत स्थित ग्राम दैलवारा की आराजी संख्या 398 रकवा 9 एकड व आराजी संख्या 512 रकवा 9 एकड कुल दो किता रकवा 18 एकड भूमि जो कि सरकारी ग्रामसभा के नाम दर्ज कागजात है जिस पर से अवैध अतिक्रमण हटवाया गया।
उक्त ग्राम सभा की भूमि पर छोट राजा पुत्र मुलायम सिंह ठाकुर लल्लूराजा पुत्र मुलायम सिंह ठाकुर, गोवर्धन पुत्र गुबन्दी पाल, संजय पुत्र अंशुमान व दुर्जन पुत्र सुखलाल आदि व्यक्तियों द्वारा ग्रामसभा की भूमि पर अवैधानिक कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है जिसे शासन के निर्देशानुसार नियमों के आलेख में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए 6 अप्रैल को हटवा दिया गया है। उक्त सरकारी भूमि की व्यवसायिक मालियत लगभग 52 लाख रूपये है। उक्त अवैध अतिक्रमण को हटवाने में नगर पालिका परिषद की जेसीबी मशीन का सहयोग लिया गया।। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर डा. संतोष उपाध्याय की अध्यक्षता में तहसीलदार सदर श्याममणि त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक, संतोष निरंजन, क्षेत्रीय लेखपाल रविकान्त पन्थ सहयोगी लेखपाल विश्वविजय बुन्देला, रामानन्द सेन, संग्रह अमीन अनिल कुमार, वीरेन्द्र कुमार, विनोद कुमार, वेद प्रकाश आदि के साथ अन्य कर्मचारियों के सहयोग से पुलिस बल की उपस्थिति में अवैध अतिक्रमण को हटवा कर उक्त भूमि को कब्जे में ले लिया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















