पत्रकारों को जेल भेजने के विरोध में सड़कों पर उतरे समाजसेवी व पत्रकार
अनिल कश्यप
हापुड़। बलिया के तीन पत्रकारों को जेल भेजने के विरोध में हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के समाज सेवा संगठन, शिक्षा सेवा समिति, व्यापार मंडल गढ़मुक्तेश्वर, गंगा सेवा समिति, गंगा आरती समिति व भ्रष्टाचार निवारण संघ जैसे कई संगठनों ओर पत्रकारों ने एकत्रित होकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है।

ज्ञापन में समाजसेवी और पत्रकारों ने जिला बलिया में नकल माफियाओं के वर्चस्व को रेखांकित करते हुए नकल माफियाओं व उच्चाधिकारियों के सिंडीकेट की विस्तृत जांच कराये जाने की मांग करते हुए झूठे आरोपों में जेल भेजे गये तीनो पत्रकारों अजीत ओझा, दिग्विजय सिंह, मनोज गुप्ता को रिहा करने व गलत ढंग से कार्यवाही करने वाले बलिया जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही करने की मांग की। इस दौरान व्यापारियों व पत्रकारों ने रोष प्रकट करते हुए सड़क पर नारेबाजी की व दोषियों पर जल्द कार्यवाही करने की मांग किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















