Homeप्रतापगढ़5 आरोपियों के खिलाफ धमकी का केस दर्ज

5 आरोपियों के खिलाफ धमकी का केस दर्ज

5 आरोपियों के खिलाफ धमकी का केस दर्ज

योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। जिले के लालंगज तहसील अंतर्गत उदयपुर पुलिस ने रंजिशन मारपीट को लेकर पांच आरोपियो के खिलाफ बलवा तथा धमकी का केस दर्ज किया है। ओरीपुर आहरबीहर निवासी ज्वाला प्रसाद मिश्र के पुत्र रामसुख मिश्र ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि ग्यारह जुलाई को सुबह नौ बजे वह अपने दरवाजे पर मौजूद था।

इसी समय रंजिश को लेकर गांव के ही उमाकांत मिश्र के पुत्र मधुकर व अभिषेक तथा मधुकर की पत्नी क्षमा एवं एक अन्य ने लाठी डण्डे से उसे मारपीट कर चुटहिल कर दिया। आरोपियों ने विरोध करने पर मां बहन की गाली दी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी जानलेवा धमकी देते चले गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मधुकर समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read