Homeरायबरेलीमिल गयी है तुम्हारी मां! जब हत्या हो जाय तो लिखवाना मुकदमा:...

मिल गयी है तुम्हारी मां! जब हत्या हो जाय तो लिखवाना मुकदमा: थानाध्यक्ष

मिल गयी है तुम्हारी मां! जब हत्या हो जाय तो लिखवाना मुकदमा: थानाध्यक्ष

स्थानीय जनप्रतिनिधियों से नहीं मिला न्याय तो पीड़ित पहुंचा सलोन विधायक के दरबार
खीरों पुलिस का एक और नया कारनामा आया सामने
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। पुलिस विभाग की जमकर किरकिरी करा रहे थाना प्रभारी खीरों का एक और मामला प्रकाश में आया है। बताते चलें कि ग्राम हरदी पोस्ट कुसंडी निवासी अमरनाथ पासी पुत्र श्रीपाल ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उपरोक्त गांव निवासी श्यामलाल पुत्र ननकउ, नीरज पुत्र गुदरू, गुड्डू पुत्र दिनेश मिश्रा से उसकी पुरानी रंजिश है जिसको लेकर सिविल कोर्ट में मुकदमा संख्या 127/2020 विचाराधीन है जिसको लेकर वह लोग सुलह समझौते का लगातार दबाव बना रहे हैं और तरह-तरह के कुचक्र रचते रहते हैं।

बीती 15 जुलाई को प्रार्थी की मां फूलमती को विपक्षी नीरज ने श्याम लाल के कहने पर अपहरण कर लिया और प्रार्थी की मां को जबरजस्ती रास्ते से पकड़कर एक तालाब में डुबोकर जान से मारने की कोशिश की। जब प्रार्थी की मां काफी देर तक घर नहीं आई तो उसने खोजबीन शुरू की तो गांव के लोगों द्वारा बताने पर पता चला कि उसकी मां को नीरज और गुड्डू मोटरसाइकिल पर बैठा कर कहीं ले गए हैं।
जानकारी होने पर प्रार्थी ने डायल 112 पर फोन किया । मौके पर पहुंची पीआरवी ने नीरज का पता किया और प्रार्थी को थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र देने की सलाह दी। इस संबंध में प्रार्थी ने भाजपा विधायक अशोक कोरी से मिलकर अपनी व्यथा बताई जिस पर थानाध्यक्ष खीरों ने प्रार्थी को बुलाकर बताया कि तुम्हारी मां ननिहाल चली गई थी।

मां से मिलने पर पता चला कि उसको पानी में डुबोकर मारने की कोशिश की गई थी। इस पर उसने थाना प्रभारी से मामला दर्ज कर मुकदमा लिखने की गुहार लगाई लेकिन थाना प्रभारी ने पीड़ित की समस्या सुनने की बजाय उल्टा उसे डांट कर थाने से भगाते हुये कहा कि तुम्हारी मां मिल गई है। चुपचाप घर में बैठो जब तुम्हारी मां की हत्या हो जाए तो मुकदमा दर्ज करवाना। इसको लेकर प्रार्थी का पूरा परिवार दहशत में है और प्रतिपक्षी लोग घूमकर जान से मारने की एलानिया धमकी दे रहे हैं। उसने पुलिस अधीक्षक से मामले को संज्ञान लेकर पीड़ित को न्याय दिलाये जाने की गुहार लगाई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read