सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले ब्लाक प्रमुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज
963174
सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले ब्लाक प्रमुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रविन्द्र कुमार फिरोजाबाद। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने पर जसराना थाना पुलिस ने हाथवंत ब्लाक प्रमुख सुरेश चंद्र यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए आडियो में ब्लाक प्रमुख आपत्तिजनक बातें करते सुनाई दे रहे हैं। ब्लाक प्रमुख सपा से जुड़े हैं। मालूम हो कि जसराना पुलिस ने यह मुकदमा गांव कटैना हर्षा निवासी राजेश अली की तहरीर पर सपा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष आजाद पाल सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जाएगी। इससे दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अखिलेश नारायण ने कहा कि राजेश अली नामक एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी जिसने आरोप लगाया था कि हाथवंत ब्लाक प्रमुख सुरेश यादव ने यूपी के सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। एसपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जसराना थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर रहे हैं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।