आरके धनगर मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र के राधाकुंड रोड पर एक बुजुर्ग का शव पेड़ पर लटका मिला। राहगीरों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का व्यास कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना गोवर्धन के राधा कुंड रोड स्थित डीएवी इंटर क‚लेज के पास का है। यहां राहगीरों ने एक बुजुर्ग के शव को पेड़ से लटका देखा। स्थानीय लोगों इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पेड़ से उतारकर शिनाख्त कराने का व्यास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने सफेद कुर्ता पहना था। आयु करीब 70 साल के आसपास आंकी जा रही है। पुलिस आसपास का थानों, चौकियों से साथ ही सोशल मीडिया का सहारा लेकर शिनाख्त कराने के व्यास कर रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।