Homeबहराइचस्कूल में हुई मारपीट में सहायक अध्यापक पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

स्कूल में हुई मारपीट में सहायक अध्यापक पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

स्कूल में हुई मारपीट में सहायक अध्यापक पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

अब्दुल शाहिद
जरवल, बहराइच। विद्यालय हुए विवाद में पुलिस ने सहायक अध्यापक पर महिला से छेडछाड और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कैसरगंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोडहिया के सहायक अध्यापक प्रमोद कुमार के खिलाफ महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी पोती प्राथमिक विद्यालय गोडहिया में पढने जाती थी जिसको वह लेने व भेजने जाती थी। शिक्षक उसको बुरी नजर से देखता रहता था। शिक्षक कई दिनों से ऐसा करता रहा। एक दिन उसे स्कूल के बगल मक्का के खेत में वह इशारे से बुलाने लगा। प्रार्थिनी ने अपने एक रिश्तेदार से शिक्षक द्वारा की जा रही गलत हरकतों को बताने पर उसके रिश्तेदार हसनैन खां व बुल्लू खां ने स्कूल पहुंचकर पूछने पर शिक्षक प्रमोद कुमार ने आक्रोश में आकर एकाएक मारना शुरू कर दिया जिससे प्रार्थिनी के रिश्तेदार हसनैन खां को गम्भीर चोटे आयी है।कैसरगंज पुलिस ने महिला की तहरीर पर सहायक अध्यापक प्रमोद कुमार के खिलाफ महिला से छेडछाड और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read