साइकिल सवार को टक्कर मारकर खड़ी ट्रक में घुसी कार, दो की हुई मौत

साइकिल सवार को टक्कर मारकर खड़ी ट्रक में घुसी कार, दो की हुई मौत

राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। रविवार को भेलसर चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम मुजफ्फरपुर गांव में एक ढाबा के सामने लखनऊ से अयोध्या की तरफ जा रही क्रेटा कार ने आगे जा रहे साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़े ट्रक में पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक कार में फंस गया। लोगो ने घटना की सूचना भेलसर चौकी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी दृवेश द्विवेदी ने तत्काल अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर कार में फंसे चालक युवक को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घायल साइकिल सवार व कार चालक को एंबुलेंस से सीधे जिला अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी दृवेश द्विवेदी ने बताया कि घटना रविवार की सुबह लगभग 8 बजे हुई।

लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही कार ने साईकिल सवार फलसंडा निवासी रघुनाथ को टक्कर मार दी। महाराष्ट्र के औरंगाबाद निवासी कार चालक साबिर अब्बास चौधरी गंभीर रुप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला