JAUNPUR NEWS : दस लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय बाजार के पास से रविवार को पुलिस ने एक ब्यक्ति के पास से अवैध दस लीटर कच्ची देशी शराब बरामद करने का दावा किया है। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि हमराहियों के साथ सिकरारा बाजार में गश्त के दौरान एक संदिग्ध ब्यक्ति को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध दस लीटर कच्ची देशी शराब बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम कन्हैया लाल गौतम निवासी हरदुआ बताया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









