Homeबांदाअवकाशप्राप्त प्रधानाध्यापक के बेटे ने अखिल भारतीय वन सेवा में 75वीं रैंक...

अवकाशप्राप्त प्रधानाध्यापक के बेटे ने अखिल भारतीय वन सेवा में 75वीं रैंक पाकर बढ़ाया मान

अवकाशप्राप्त प्रधानाध्यापक के बेटे ने अखिल भारतीय वन सेवा में 75वीं रैंक पाकर बढ़ाया मान

रूपा गोयल
बांदा। जनपद के सबसे पिछड़े ब्लाक जसपुरा के ग्राम पंचायत तंनगामऊ के रिटायर्ड प्रधानाध्यापक छेदी लाल साहू के पुत्र शिवम साहू ने अखिल भारतीय वन सेवा में 75 वीं रैंक पाकर गांव,क्षेत्र तथा जिले का नाम रोशन किया है। शिवम ने बताया कि उसकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में हुई है।

इसके बाद कक्षा 6 से लेकर 12 तक की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय बांदा से करने के बाद बीटेक आईआईटी बीएचयू बनारस 2015 से 2020 तक किया है। शिवम ने बताया कि उसने कही पर भी कई कोचिंग से तैयारी नही किया केवल घर में रहकर तैयारी किया है। शिवम ने अपनी सफलता का श्रय अपने माता, पिता तथा भाइयों को दिया है। वही तंनगामऊ गांव से पहली बार किसी बड़ी परीक्षा में किसी लड़के के निकलने पर खुशी का माहौल बना हुआ है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read