963144
संगोष्ठी सभा के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, पीएम गरीब अन्न योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना, जल जीवन मिशन,पीएम मातृ बन्दन योजना, पीएम सूर्य घर योजना, मिशन इंद्र धनुष योजना, पीएम ई बस सेवा योजना, इंफ्रास्ट्रक्चर राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार, पीएम ग्राम सड़क योजना व ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 आतंकी ठिकानों के ध्वस्त करने, अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल कॉरिडोर आदि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग को सशक्त करने, राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति, व्यापार सुगमता, भारत के टेक्नालॉजी युग, पर्यावरण व सतत विकास की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। कार्यक्रम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याएं रखीं जिन्हें उन्होंने गंभीरता से सुना और समाधान का भरोसा दिलाया। संगोष्ठी सभा के आयोजक जिला मंत्री किसान मोर्चा एडवोकेट प्रिंस चौबे ने उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए कहा कि सभा में केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी ही नहीं अपितु आमजन की समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रकाश राजभर ने किया। संगोष्ठी सभा में मंडल महामंत्री शिवकुमार चौबे, राजेश राजभर, धर्मेंद्र राजभर, मनोज मिश्रा, मनीष चौबे, सुनील मिश्रा, मिठाई पटेल, मनोज पटेल, श्याम बहादुर राजभर ने अपने विचार व्यक्त किया। संगोष्ठी सभा का संचालन शिवकुमार ने किया।








