मोदी सरकार के 11 साल पूरा होने पर विकसित संकल्प चौपाल में सुशासन पर हुई चर्चा
तेजस टूडे सं.
अतुल राय
वाराणसी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विकसित भारत के अमृत काल में सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण होने पर शक्ति केंद्र जमुनीपुर पर चौपाल आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व महामंत्री छात्रसंघ यूपी कालेज अशोक कुमार सिंह व आयर मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल ने कहा कि मोदी सरकार में गरीबो की सेवा, वंचितों का सम्मान, किसानों का कल्याण, पर्यावरण व सतत विकास, मध्यम वर्ग के जीवन को आसान बनाने, नारी शक्ति के लिए नई गति, सस्ती सुलभ स्वास्थ्य योजनाएं जन जन तक पहुंचाने, नई टेक्नालॉजी का विकास, विरासत और विकास, व्यापार सुगमता, इंफ्रास्ट्रक्चर सड़कों का जाल, राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति, भारत एक वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बन रही है।
अन्य वक्ताओं में संयोजक रघुराज प्रताप रघुवंशी, प्रधान प्रतिनिधि भैठौली वरुण कुमार सिंह, ओमप्रकाश प्रधान ने कहा कि पीएम बस योजना के तहत इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन, पीएम आवास योजना के तहत गरीबों को घर, पीएम स्व निधि योजना के तहत रेहड़ी पटरी वालों को बिना जमानत ऋण, किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज सुविधा, जनऔषधि केंद्रों से सस्ती दवाएं, मिशन इंद्र धनुष के तहत 12 बीमारियों से बचाव के लिए बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, पीएम सूर्य घर योजना के तहत 300 यूनिट फ्री बिजली, नारी शक्ति बन्दन अधिनियम आरक्षण, पीएम मातृ बन्दन योजना के तहत गर्भवती माताओं को आर्थिक सहायता,तीन तलाक कानून से मुस्लिम महिलाओं को न्याय के साथ साथ ऑपरेशन सिंदूर चलाकर 9 आतंकी ठिकानों को बर्बाद करना अयोध्या में भव्य राममंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर व महाकाल कॉरिडोर समेत सैकड़ों कार्य कराए गए। वहीं भारत की अमृत पीढ़ी सशक्त हो रही है। 2047 तक भारत पूर्ण रूप से विकसित देश सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ बनेगी। चौपाल में उपस्थित लोगों के साथ कार्यकर्ताओ से विकसित भारत 2047 संकल्प को पूर्ण करने की शपथ सभी लोगों को दिलाया गया। चौपाल में प्रमुख रूप से बूथ अध्यक्ष 163, 165, 166, 167 सहित दिव्यांशु रघुवंशी, सुरेश प्रसाद, अरविंद पांडेय, शीला पांडेय, कन्हैया पटेल, मोतीलाल, संजय राम, शिवचन्द राजभर आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









