Breaking News : जिले में रद्द हुई परीक्षा, पढ़िए पूरी खबर…

Breaking News : जिले में रद्द हुई परीक्षा, पढ़िए पूरी खबर…

मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में भी नकल माफियाओं ने सेंध लगा दी। बुधवार को इण्टरमीडिएट का इंग्लिश विषय का पेपर लीक हो गया। बलिया में पेपर लीक होने के बाद मथुरा सहित 24 जिलों में परीक्षा रद्द कर दी गई।
बुधवार को इंटरमीडिएट की दोपहर की पाली में इंग्लिश की परीक्षा थी, लेकिन पेपर से दो घण्टे पहले ही प्रश्न पत्र लीक हो गया। बलिया में पेपर लीक होने की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हडकंप मच गया। इसके बाद आनन फानन में बोर्ड अधिकारियों ने पेपर रद्द कर दिया।


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षाओं के तहत मथुरा में 152 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाई स्कूल और इंटर मीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए बनाए गए इन केंद्रों पर करीब 77 हजार छात्र छात्रा परीक्षा दे रहे हैं। जिसमें से इण्टरमीडिएट में 33 हजार 709 परीक्षार्थी हैं। बुधवार को इंग्लिश की परीक्षा में 32 हजार 306 परीक्षार्थी बैठने थे। इंटरमीडिएट का प्रश्न पत्र लीक होने की जानकारी मिलते ही बोर्ड अधिकारियों ने मथुरा सहित 24 जनपदों में परीक्षा रद्द कर दी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि परीक्षा रद्द होने की जानकारी मिलते ही डीएम, एसएसपी से सम्पर्क किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। केंद्र व्यवस्थापकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि जो परीक्षार्थी पेपर देने आएं उनको सही जानकारी देकर वापस कर दिया जाए। डीआईओएस ने बताया कि इंग्लिश की परीक्षा के अलावा आज सिलाई की परीक्षा भी थी जो 3 केंद्रों पर होगी वह यथावत चलेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat