Jaunpur News : अमर इण्टर कालेज पर 52 बच्चों का हुआ कोरोना टीकाकरण
श्यामधनी यादव
पराऊगंज, जौनपुर। विकास खंड जलालपुर के ग्राम पंचायत महुवारी स्थित अमर इंटरमीडिएट कालेज पर बुधवार को शासनादेश पर जलालपुर स्वास्थ्य टीम की डा. नंदिनी जायसवाल नेत्र परीक्षण अधिकारी रीना देवी तथा एएनएम रीमा देवी के नेतृत्व में शिविर लगाकर 12 से 18 वर्ष के 52 बच्चों का स्वास्थ्य कर्मियों ने किया सुरक्षा कवच के रूप में कोरोना टीकाकरण हुआ।

विदित हो कि सरकार द्वारा कोरोना महामारी से अपने नागरिकों के बचाव एवं सुरक्षा हेतु तथा कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन जारी है और इस आयोजन के तहत बृहस्पतिवार को अमर इंटरमीडिएट कालेज महुवारी पर जलालपुर स्वास्थ्य टीम ने कैंप का आयोजन कर 12 से 18 वर्ष के 52 बच्चों का किया सुरक्षा कवच के रूप में कोरोनारोधी टीकाकरण। टीकाकरण कराने के पश्चात लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अन्य नागरिकों से भी कोरोना टीकाकरण करवाने के लिए अपील किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, सहायक अध्यापक रामचंद्र प्रजापति, समरजीत सरोज, सुनील यादव, विजय कुमार, दिनेश यादव, कृष्णकांत सरोज, प्रेमशंकर श्रीवास्तव, मुन्ना लाल मौर्य, आशीष यादव, यशवंत मौर्य, शोभनाथ यादव, सुरेंद्र यादव, रोहित यादव सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















