HomeJaunpurJaunpur News : संस्कार भारती का नव वर्ष उत्सव प्रतिमा विसर्जन घाट...

Jaunpur News : संस्कार भारती का नव वर्ष उत्सव प्रतिमा विसर्जन घाट पर 2 अप्रैल को

Jaunpur News : संस्कार भारती का नव वर्ष उत्सव प्रतिमा विसर्जन घाट पर 2 अप्रैल को

शिवमंगल अग्रहरि
जौनपुर। जनपद की कला व साहित्य के क्षेत्र में कार्य करने वाली अग्रणी संस्था संस्कार भारती द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अपना नव वर्ष उत्सव 2079 प्रतिमा विसर्जन घाट नखास पर चैत्र प्रतिपदा तदनुसार 2 अप्रैल को शाम को शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक मनाने जा रही है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरीश चंद यादव राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष माया टंडन हैं तथा कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. आरएन त्रिपाठी होंगे। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरी भव्यता के साथ नगरवासियों तक पहुंचाने के लिए संस्थाध्यक्ष डा. ज्योति दास, मंत्री अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजकमल, उपाध्यक्ष ऋषि श्रीवास्तव सहित संस्था के सभी पदाधिकारी व सदस्य तन, मन एवं धन से लगे हैं। कार्यक्रम में मथुरा से कुलदीप शर्मा व साथी कलाकार, पवनराज व साथी कलाकार व राजस्थान कोटा से आ रहे हरिहर बाबा अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। साथ ही स्थानीय कलाकारों सहित अन्य कलाकारों द्वारा भी नृत्य गायन और वादन की अभिनव प्रस्तुति इस कार्यक्रम में की जाएगी।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read