Homeरांचीझारखण्ड में छठे चरण में हुआ 65.40 प्रतिशत मतदानः के. रवि कुमार

झारखण्ड में छठे चरण में हुआ 65.40 प्रतिशत मतदानः के. रवि कुमार

झारखण्ड में छठे चरण में हुआ 65.40 प्रतिशत मतदानः के. रवि कुमार

मतदान में गिरिडीह एवं धनबाद में महिलाएं आगे, रांची जमशेदपुर में पुरुषों ने मारी बाजी
सभी ईवीएम स्क्रूटनी के बाद त्रिस्तरीय सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में सील
नीरज कुमार
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि छठें चरण का मतदान प्रतिशत 65.40 रहा। मतगणना के दिन पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद इस आंकड़े में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि सभी इवीएम स्क्रूटनी के बाद स्ट्रांग रूम में सील किये जा चुके हैं। स्ट्रांग रूम त्रिस्तरीय सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी में है। छठें चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा। वह रविवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में प्रेस वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाधिक 67.68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। यहां पुरुष मतदाता 67.87 और महिला मतदाताओं ने 67.49 फीसदी मतदान किया है। इस तरह महिलाओं से पुरुष मतदाताओं से 0.38 फीसदी अधिक मतदान किया है। उसी तरह रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 65.36 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। यहां पुरुष मतदाता 65.53 और महिला मतदाताओं ने 65.20 फीसदी मतदान किया है। इस तरह महिलाओं से पुरुष मतदाताओं ने 0.33 फीसदी अधिक मतदान किया है।
उन्होंने बताया कि गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 67.23 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। यहां पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने अधिक मतदान किया है। यहां पुरुष मतदाता 65.00 और महिला मतदाताओं ने 69.60 फीसदी मतदान किया है। इस तरह पुरुष मतदाताओं से 4.60 फीसदी अधिक मतदान महिलाओं ने किया है।
धनबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 62.06 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। यहां भी पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने अधिक मतदान किया है। यहां पुरुष मतदाता 61.82 और महिला मतदाताओं ने 62.33 फीसदी मतदान किया है। इस तरह पुरुष मतदाताओं से 0.51 फीसदी अधिक मतदान महिलाओं ने किया है।
उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक झारखंड में 129 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती की गयी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read