रांची रेल मण्डल के डीआरएम ने फराया तिरंगा
तेजस टूडे ब्यूरो
नीरज कुमार
रांची (झारखंड)। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरूवार को रांची रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक जसमीत सिंह बिंद्रा ने अपने कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया।
समारोह में डीआएम जसमीत सिंह बिंद्रा ने सीनियर कमांडेंट पवन कुमार के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद डीआएम जसमीत सिंह बिंद्रा ने आरपीएफ तथा स्काउट्स एंड गाइड के सदस्यों के परेड का निरीक्षण किया। साथ ही डीआएम जसमीत सिंह बिंद्रा ने इस अवसर पर रांची रेल मंडल की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। समारोह में कलाकारों और स्कूली छात्रों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रस्तुत किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












