रांची में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कोषांगों का हुआ गठन
तेजस टूडे ब्यूरो
नीरज कुमार
रांची। रांची के उपायुक्त वरुण रंजन ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में रांची के मोरहाबादी मैदान में 28 नवंबर को मुख्यमंत्री एवं मंत्रि परिषद के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक की।
समारोह के सफल और सुचारू रूप से आयोजन के लिए कोषांगों का गठन कर पदाधिकारी व सहयोगी पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
——इनसेट——
सारी व्यवस्था पूर्व से सुनिश्चित हो: वरूण रंजन
रांची जिला के उपायुक्त वरूण रंजन ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सारी तैयारी सुनिश्चित रूप से करा लें। इसमें चेक लिस्ट के अनुसार कार्य, पार्किंग व्यवस्था, एयरपोर्ट अरेंजमेंट के तहत इस समारोह में आने वाले अतिथिगण, विशिष्ट व्यक्तियों के अलावा वरिष्ठ प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल होंगे। उनके लिए सारी व्यवस्था जैसे- खान-पान, वाहन टैगिंग, गाड़ी में साइनेज, उनके आगमन व प्रस्थान का समय, रुट टैगिंग, प्रोटोकॉल ऑफिसर की तैनाती। जहां अतिथि रूक रहे हैं, वहां हेल्प डेस्क, कंट्रोल रूम, डायस प्लान, मिनट टू मिनट कार्यक्रम का, ट्रैफिक मैनेजमेंट व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्था, समय से सुनिश्चित करने को कहा गया।
——इनसेट——
सभी सम्बन्धित अधिकारी, पदाधिकारी टीम समन्वय के साथ कार्य करें: उपायुक्त
रांची के उपायुक्त वरूण रंजन ने विशेष रूप से कहा कि शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम की व्यापकता को देखते हुए सभी संबंधित अधिकारी व पदाधिकारी टीम समन्वय के साथ दिए गए कार्य करें, ताकि यह शपथ ग्रहण समारोह अच्छे से संपन्न हो जाय।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






