Homeप्रतापगढ़सफलता की मार्गदर्शक होती हैं पुस्तकें: आलोक

सफलता की मार्गदर्शक होती हैं पुस्तकें: आलोक

सफलता की मार्गदर्शक होती हैं पुस्तकें: आलोक

योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। जिले में बाबागंज ब्लाक के सत्येंद्र बहादुर सिंह इंटर कॉलेज में आज पुस्तक बैंक के तत्वावधान में विद्यालय के शिक्षक आलोक सिंह द्वारा 50 से अधिक हाईस्कूल और इंटर की छात्र-छात्राओं को निशुल्क पुस्तक प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए जो पढ़ना चाहते हैं किंतु उनके पास पर्याप्त संसाधन नहीं है, उनके लिए उनके द्वारा पुस्तक बैंक बनाया गया है जिसके माध्यम से बच्चों को भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, गणित, संस्कृत, सामाजिक विषय आदि महत्वपूर्ण विषयों की नई पुस्तक प्रदान की गई। शिक्षक ने कहा कि भविष्य की नींव हमारे बच्चे हैं जिनको अच्छी शिक्षा देना हमारा कर्तव्य है। ऐसे में कोई बच्चा संसाधनो के अभाव में पुस्तके खरीदने में असमर्थ न हो, क्योंकि सफ़लता की मार्गदर्शक होती है पुस्तकें। ऐसे में उन्हें पुस्तकें उपलब्ध कराना हमारा उतरदायित्व है। उन्होंने कहा कि विगत 7 वर्षों से उनके द्वारा 18000 से अधिक छात्र—छात्राओं को नि:शुल्क पुस्तकें प्रदान की जा चुकी है और निरंतर प्रदान की जाती रहेगी, क्योंकि मेरा देश समाज की अंतिम पायदान तक शिक्षा की उस लौ को पहुंचाना है जो समाज में चेतना उत्पन्न करें कि राष्ट्रीय प्रगति में उनका भी योगदान सर्वोपरि है। पुस्तक प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं ने अपने अध्यापक को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम आपके बताएं मार्ग पर चलकर अपने समाज और देश का उत्थान करेंगे। इस अवसर पर अंकित, स्नेहा, सोनी, मोहनी, सेन मोहनी, मिश्रारानू, दीपाली, सूर्यांश, संध्या, दीप्ति आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read