Homeचंदौलीघर के बाहर खड़ी बाइक चोरी

घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी

घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। स्थानीय कोतवाली थाना अंतर्गत वेस्टर्न बाजार मुगलसराय निवासी नवीन केसरी की मोटरसाइकिल उसके घर के बाहर से चोर ने चोरी कर ली जिसकी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई। वहीं नवीन केसरी ने बताया कि हम हर दिन की भांति अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी किए थे और जब कुछ देर बाद आकर देखा तो मोटरसाइकिल मौके से गायब थी जिसकी सूचना भुक्तभोगी द्वारा स्थानीय कोतवाली पुलिस में दर्ज करा दी गई है। पुलिस संबंधित मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई। गौरतलब हो कि विगत 4 दिन पूर्व भी पीडीडीयू नगर से एक पुलिस होमगार्ड की मोटरसाइकिल भी चोर चोरी कर मौके से फरार हो गया था। वहीं इन दोनों मोटरसाइकिल चोरी का गिरोह काफी सक्रिय नजर आ रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read