भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाक के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का किया पुतला दहन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाक के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का किया पुतला दहन

रविन्द्र कुमार
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के आपत्तिजनक बयान पर उतर प्रदेश में जगह जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी क्रम में फिरोजाबाद जिले में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला फूंकते हुए जोरदार प्रदर्शन किया है।

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में भी भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखा गया। जहां एटा रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ता दोपहर तीन बजे एकत्रित हुए। यहां से एक ट्रैक्टर पर पाकिस्तान के मंत्री का पुतला घसीटते हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में हाथों में तख्तियां लेकर भुट्टो और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील तिराहे पर पहुंचे, जहां पर प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तानी के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, डॉ राम कैलाश यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह उर्फ छोटू, ब्रजेश बाजा, रामप्रकाश यादव, मनोरमा गुप्ता, दिनेश राठौर, जयप्रकाश राठौर, सुशील यादव, विष्णु सक्सेना, सतीश यादव, राजीव गुप्ता, शिवम दीक्षित, मनीष राजपूत, लखपति सिंह बघेल, आलोक राठौर, मयंक तिवारी अनिल पचौरी, अरविंद राजपूत सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent