पति ने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की कर दी निर्मम हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पति ने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की कर दी निर्मम हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बोला— मुझे उसने जीवन भर परेशान किया, चैन से जीने भी नहीं दिया
आरके धनगर
मथुरा। बलदेव थाना क्षेत्र के गांव अबैरनी में हैवान बने पति ने पत्नी को खौफनाक मौत दी। घटना के वक्त 12 साल का मासूम बेटा भी वहां मौजूद था। आरोपित पति को शनिवार पुलिस ने सादावाद जाने बाले रोड पर ईटो की फैक्टरी के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

जानकारी के अनुसार शनिवार बलदेव थाना प्रभारी संजय कुमार त्यागी ने बताया कि गांव अवैरनी के रहने वाले व्यक्ति जंगलिया ने अपनी पत्नी निहाला की रात्रि चारपाई पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी है। बताया गया है कि महिला के बराबर में सो रहे उसके 12 वर्ष पुत्र आकाश को भी चोट आई है। पुलिस ने बताया कि जंगलिया पुत्र रामजीलाल का पत्नी निहाल देवी से पिछले 14 वर्षों से विवाद चला आ रहा है। निहाला बीच के बेटे राजू के साथ हाथरस में रहती थी। बताया गया है कि वह पति से अक्सर अपने खर्च के लिए पैसे लेने आती थी।

28 नवंबर को बेटी अंजलि की शादी थी जिसमेंं पति ने एक लाख रुपए दिये थे। इसके बाद वह सोमवार को अपने खर्च के लिए रुपये ले गयी थी और उसके बाद 16 दिसंबर को दोपहर तीन बजे फिर आ गई। रात को पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी। निहाल देवी के 3 बेटा एक बेटी है। बड़े बेटे बलवीर की शादी हो गयी है, वह बाहर रहता है। बीच का बेटा राजू व उसकी पत्नी ऊषा हाथरस रहते हैं। छोटा बेटा आकाश 12 वर्ष मां के साथ रहता था। गांव वालों ने बताया महिला का मायका जलेसर के पास नौसेरा में है। पुलिस हिरासत में आए पति ने पुलिस को बताया कि 14-15 साल से अलग रहती थी तो ठीक था। मुझे उसने जीवन भर परेशान किया। चैन से जीने भी नहीं दिया। मर गयी तो ठीक है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent