Homeबदायूंसाइबर योद्धाओं की रणनीति से 2024 में हैट्रिक लगायेगी भाजपा: राजीव गुप्त

साइबर योद्धाओं की रणनीति से 2024 में हैट्रिक लगायेगी भाजपा: राजीव गुप्त

साइबर योद्धाओं की रणनीति से 2024 में हैट्रिक लगायेगी भाजपा: राजीव गुप्त

अंकित सक्सेना
बदायूं। भाजपा कार्यालय पर महा जनसंपर्क अभियान के तहत आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए बैठक हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा सेवा सुशासन और मोदी सरकार के गरीब कल्याण को समर्पित सफलतापूर्वक 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी ने महा जनसंपर्क अभियान प्रारंभ किया है इस उपलक्ष्य में जनपद बदायूं में कई कार्यक्रम प्रस्तावित है।

4 जून को दोपहर 01 बजे सोशल मीडिया वॉलिंटियर सम्मेलन डायट ऑडिटोरियम बदायूं में आयोजित होगा। सोशल मीडिया वॉलिंटियर सम्मेलन में बदायूं लोकसभा के कोने-कोने से साइबर योद्धा आमंत्रित किए गए हैं। पार्टी निरंतर साईबर योद्धाओं को प्रशिक्षण देकर लोकसभा चुनाव में इतिहास रचने के लिए तैयार कर रही है।

इसके अतिरिक्त 5 जून बदायूँ लोकसभा का विकास तीर्थ का अवलोकन कार्यक्रम सुबह 11 बजे गंगा एक्सप्रेस-वे नागपुर बिसौली में होगा और आंवला लोकसभा का विकास तीर्थ का अवलोकन कार्यक्रम दोपहर 03 कृषि विज्ञान केंद्र दातागंज में होगा। 5 जून को आंवला लोकसभा का व्यापारी सम्मेलन शाम 4 बजे से शिव पैलेस दातागंज में होगा। 6 जून को बदायूं लोकसभा का व्यापारी सम्मेलन शाम 6 बजे उझानी में आयोजित होगा। इन तमाम कार्यक्रमों को आयोजित कराने के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, शारदाकांत शर्मा, एमपी सिंह, अरुण प्रकाश, भगवान सिंह मौर्य, तेजपाल सागर, प्रभाशंकर वर्मा, धीरज पटेल, आशीष शाक्य, ज्ञानेंद्र चौहान, अनुरोध गुप्ता, अमित सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read