सिफ्सा पीयर एजुकेटर्स ने साइकिल चलाकर दिया स्वास्थ्य संदेश

सिफ्सा पीयर एजुकेटर्स ने साइकिल चलाकर दिया स्वास्थ्य संदेश

सिफ्सा बुंदेलखण्ड को डीपीएमयू से मिली हैं तीन साइकिलें
मुकेश तिवारी
झांसी। राज्य परिवार नियोजन सेवा अभिनवीकरण परियोजना एजेंसी (सिफ्सा) के पीयर एजुकेटर्स ने आज विश्व साइकिल दिवस पर विश्वविद्यालय परिसर में साइकिल चलाकर स्वास्थ्य संदेश दिया। विश्वविद्यालय में सिफ्सा के तहत तीन साइकिल मंडलीय परियोजना प्रबंधन इकाई झांसी द्वारा दी गई हैं।

सिफ्सा की नोडल अधिकारी डॉ. श्वेता पांडेय ने बताया कि बालिकाओं को चलाने के मिल सिफ्सा को तीन साइकिलें मिली हुई हैं जिन्हें विश्वविद्यालय में छात्राओं द्वारा चलाया जाता है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय को प्राप्त साइकिल को चलाने के लिए विद्यार्थी हमेशा उत्सुक रहते हैं और कक्षा का समय बीत जाने के बाद विद्यार्थी साइकिल चलाते हैं। डॉ. पांडेय ने बताया कि यह विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने के साथ ही साथ आत्मनिर्भर बनने में भी सहायक सिद्ध हो रहा है।

कार्यक्रम अधिकारी सिफ्सा डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय की कोई भी छात्रा साइकिल को विश्वविद्यालय परिसर में चला सकती है। इसके लिए पत्रकारिता विभाग में स्थित मन कक्ष से चाभी ली जा सकती है और रजिस्टर में अपनी जानकारी दर्ज करके साइकिल को चलाया जा सकता है।

पीयर एजुकेटर निकेता ने बताया कि 22 मई को विश्वविद्यालय को मंडलीय परियोजना प्रबंधन इकाई द्वारा तीन साइकिलें दी गई हैं तब से प्रति दिन इसको चलाया जाता है। निकेता ने कहा कि कई बार बहुत सी छात्राएं साइकिल की मांग करने लगती हैं तो कुछ समस्या होती है। विश्वविद्यालय में और साइकिल की व्यवस्था हो जाए तो ज्यादा बेहतर हो।

डॉ. कुमार ने बताया कि जिन छात्राओं को साइकिल चलाना नहीं आता है उनके लिए पीयर एजुकेटर्स की टीम है जो चलाना सिखाती है। उन्होंने बताया कि अभी तक विश्वविद्यालय के कई विभागों की छात्राओं ने साइकिल को चलाना सीखा है और हर दिन अलग अलग विभागों की छात्राएं साइकिल चलाना सीख भी रही हैं। इस अवसर पर रौनक, अंजलि, सपना, ममता, शिवांगी सोनी, सुमित, भास्कर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला