HomeBiharडीएफओ संजय सिंह पर आधारित पुस्तक का भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने...

डीएफओ संजय सिंह पर आधारित पुस्तक का भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया विमोचन

डीएफओ संजय सिंह पर आधारित पुस्तक का भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया विमोचन

राजेंद्र प्रसाद
सासाराम, रोहतास (बिहार)। जिले में पदस्थापित रहे पूर्व डीएफओ संजय सिंह का नक्सली द्वारा हत्या किए जाने की घटना परआधारित पुस्तक Bloodshed in kaimur का विमोचन बुधवार की देर रात पटना में हुआ। पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर सम्राट चौधरी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पुस्तक के लेखक पंकज प्रताप मौर्य, सम्पादक उमरेंद्र कुमार सुमन, डॉ. वीरेंद्र मौर्य, अति पिछड़ों के नेता पुष्कल चंद्रवंशी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

बता दें के सासाराम के लखनू सराय निवासी पंकज प्रताप मौर्य के द्वारा लिखित पुस्तक डीएफओ हत्याकांड की सीबीआई जांच रिपोर्ट के आधार पर लिखी गई है, जिसमें झारखंड से रेहल (रोहतास) आ रही विवाहिता की डोली लूटने आए नक्सली दस्ते के द्वारा डीएफओ संजय सिंह की हत्या की जाने की पूरी कहानी लिखी गई है। बताते चले कि बिहार में आईएएस जी. कृष्णैया हत्याकांड के बाद यह दूसरी घटना बड़े अधिकारी के साथ घटित हुआ, डीएफओ संजय सिंह हत्याकांड एक काले अध्याय के रूप में याद किया जाता है। लेखक पंकज प्रताप मौर्य ने बताया कि यह पहला प्रयास है। आगे और विषयों पर तैयारी चल रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read