वन महोत्सव के रूप में चलाया जायेगा वृहद पौधरोपण अभियान

वन महोत्सव के रूप में चलाया जायेगा वृहद पौधरोपण अभियान

सावनी मौर्य
उन्नाव। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के क्रम में 22 जुलाई को वन महोत्सव के रूप में वृहद पौधरोपण अभियान के अन्तर्गत पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। जनपद उन्नाव को वर्ष 2023 में वृक्षारोपण हेतु 6542220 का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें 22 जुलाई को वृहद पौधरोपण अभियान के अन्तर्गत 5524272 तथा 15 अगस्त को 1017948 पौधे रोपित किये जायेगे।
तहसील सदर परिसर में लगभग 1.5 हेक्टेयर क्षेत्र में तकरीबन 30 हजार पौधों का रोपण जन सहभागिता के द्वारा एक साथ कराया जायेगा।

तद्क्रम में कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे द्वारा तहसील सदर में वृक्षारोपण हेतु चिन्हित जगह का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी द्वारा वन विभाग के अधिकारियों तथा तहसील प्रशासन को निर्देश दिये गये है कि उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम को पूरी भव्यता के साथ उत्सव के रूप में सम्पन्न कराया जाए। उन्होने कहा कि पौधरोपण अभियान 2023 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु विभागवार आवंटित लक्ष्य के मुताबिक अपनी-अपनी तैयारियां यथा पौधों की सप्लाई, गढ्ड़ा खुदाई, वर्मी कम्पोस्ट, ट्री गार्ड आदि सुनिश्चित करा लें। इस मौके पर जानकारी दी गयी कि 22 जुलाई को तहसील प्रांगण में अलग-अलग टाइम स्लाॅट में एनसीसी/एनएसएस के छात्र-छात्राओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों, एफपीओ के सदस्यों, प्रेस प्रतिनिधियों आदि द्वारा पौधारोपण में सहभागिता की जायेगी।

इस दौरान औषधीय, फलदार, इमारती, हरशंकरी, छायादार आदि सभी वैराइटी के पौधे रोपित किये जायेगे, जिनमें सहजन, आॅवला, नीम, पीपल, बरगद, पाकड़ आदि प्रमुख हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विकास कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर नम्रता सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डाॅ. एके. माथुर, एसडीओ उन्नाव संतोष कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला