HomeFirozabadभाजपाईयों ने मिट्टी व चावल किये एकत्रित

भाजपाईयों ने मिट्टी व चावल किये एकत्रित

भाजपाईयों ने मिट्टी व चावल किये एकत्रित

आशीष पचौरी
जसराना, फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कई गांव में घर घर जाकर ग्रामीणों से मिट्टी, चावल और पुष्प एकत्रित कर अमृत कलश में संग्रहित किए। साथ ही भारत माता की जय, बंदे मातरम और जय जवान जय किसान आदि जयकारे भी लगाए गए। भाजपा के मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी के नेतृत्व में भाजपाईयों ने मंगलवार को नगला रामा, चढ़रई खास, भायपुर और घाघऊ आदि गांवों में जाकर ग्रामीणों से एक चुटकी मिट्टी, चावल और पुष्प अमृत कलश में एकत्रित किए। साथ ही ग्रामीणों को पंच प्रण की शपथ भी दिलाई। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य देश के स्वतंत्रता सेनानियों, बलिदानियों और वीर शहीदों के प्रति सम्मान हेतु लोगों को जागरूक करना है। यह अभियान भारतीय अखंडता का प्रतीक है। जिलामंत्री मुनेंद्र चौहान ने बताया कि देश आज़ादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है इस अवसर पर भाजपा द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत लोगों से पंच प्रण संकल्प के साथ प्रत्येक घर से अमृत कलश के लिए एक माटी और चावल एकत्रित किए जायेंगे। साथ ही गांव में अमृत वाटिका की स्थापना भी की जाएगी। इस मौके पर एलडीवी अध्यक्ष नीलकमल यादव, राजेश चौहान, मुनेंद्र चौहान, मीडिया प्रभारी सत्यवीर सिंह जाट, ललितेश दिवाकर, करण माथुर, अमन ठाकुर, प्रधान राकेश बघेल, राहुल बघेल, विनय आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read