Homeरोहतासभाजपा बिहार प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

भाजपा बिहार प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

भाजपा बिहार प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

संजय तिवारी
सासाराम (रोहतास)। भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश की विस्तृत कार्य समिति कृष्ण मेमोरियल हॉल (सुशील मोदी सभागार) पटना में हुआ जहां रोहतास जिले से अपेक्षित श्रेणी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने की। अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता को धन्यवाद दिया कि बिहार में एनडीए को 40 में 30 सीट जीता दिए। संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को 15 अगस्त तक विस्तारित किया जाता है तथा जिला कार्यसमिति की बैठक 30 जुलाई तक और मंडल कार्यसमिति के बैठक 15 अगस्त तक करनी है। बैठक में रोहतास के संगठन के तरफ से रोहतास जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, महामंत्री अशोक साह, विजय सिंह, अरुण पांडेय, विवेक सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीनानाथ राय, कौशल सिंह, शिवसागर मंडल अध्यक्ष छोटे लाल सोनी, श्रीराम राय, पंकज सिंह, भागवत जायसवाल, सत्य नारायण पासवान सहित सभी अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read