जननायक स्मृति द्वार एवं महाविभूतियों की मूर्ति स्थापना को लेकर हुआ भूमि पूजन
963202
जननायक स्मृति द्वार एवं महाविभूतियों की मूर्ति स्थापना को लेकर हुआ भूमि पूजन
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/देवेन्द्र सिंह
सेवापुरी, वाराणसी। स्थानीय विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय देहली विनायक में शनिवार को जननायक स्मृति द्वार एवं महाविभूतियों की मूर्ति स्थापना को लेकर भूमि पूजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि पूर्व महामंत्री द बनारस बार एसोसिएशन वाराणसी कन्हैया लाल रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में महान विभूतियों के मूर्ति स्थापना से विद्यालय में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं के अंदर महान विभूतियों जैसी सोच विकसित होगी जिससे समाज को एक नई दिशा मिलेगी।
बता दें कि उक्त कंपोजिट विद्यालय में जननायक स्मृति द्वार सहित प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले, अखंड भारत के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल, धर्मनिरपेक्ष पूर्ण मानवादी तथागत गौतम बुद्ध, संविधान निर्माता बाबा डॉ भीम राव अंबेडकर, पूर्ण उदारवादी स्वामी विवेकानंद, शिक्षाविद सर्वपल्ली राधाकृष्णन, कुशल शासक के प्रतीक सम्राट अशोक मौर्य छत्रपति शिवाजी महाराज, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह एवं ठाकुर रोशन जी की मूर्ति स्थापना जन सहयोग से किया जाना है। साथ ही इस मौके पर न्याय पंचायत बरेमा के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों को निपुण बनाने वाले शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के साथ सेवानिवृत हुए ओम प्रकाश सिंह एवं रीता सिंह का खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी संजय यादव ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सुशील कुमार ने किया।
इस अवसर पर ओम प्रकाश पटेल, ओंकार मिश्र, मुन्ना लाल मौर्य, डॉ राजेंद्र पटेल, रामरथी, श्रवण गुप्ता, विकास कुमार, रविशंकर पटेल, विनोद सिंह सहित तमाम छात्र-छात्राएं, अभिभावक आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।