भारत स्काउट गाइड का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
तेजस टूडे ब्यूरो
संजय तिवारी
डेहरीऑन सोंन, रोहतास (बिहार)। भारत स्काउट एण्ड गाइड जिला प्रशिक्षण केंद्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डालमियानगर में आयोजित द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर भारत स्काउट गाइड जिला संगठन आयुक्त संजीत कुमार द्वारा आयोजन किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि भारत स्काउट एण्ड गाइड जिला उपसभापति संतोष कुमार ने शिरकत करते हुए द्वितीय सोपान प्रशिक्षण लेने वाले सभी छात्र-छात्राएं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग में शामिल होने वाले हर बच्चों का लक्ष्य राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करना होता है। जो इसी प्रक्रिया के तहत वहां उस सफलता तक पहुंचा जा सकता है। और वर्तमान समय में स्काउट गाइड के प्रशिक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं अनुशासन के लिए विद्यालयों में शिक्षा के साथ स्काउट गाइड के प्रशिक्षण की आवश्यकता है। इस मौके पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डालमियानगर प्रभारी प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार सिंह, विजय कुमार, ऋषिकेश कुमार इत्यादि उपस्थित थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












