बाबा साहब सिम्बल ऑफ नॉलेज: डा. माया
श्रवण सिंह
बिहार। स्थानीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थन पर बुधवार को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के 67वें महापरिनिर्वाण दिवस पर उनके तैल चित्र पर संस्थान की प्राचार्य डॉ. माया सिंह ने पुष्प और दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में कहा कि बाबा साहब को सिम्बल ऑफ नॉलेज के रुप में जाना जाता है। हम सभी को उनके जीवन संघर्ष से सीख लेनी चाहिए जो विपरित परिस्थिति में भी व्यक्ति का मार्गदर्शन होगा। संस्थान के डीएलएड प्रशिक्षुओं ने बाबा साहेब के जीवनी और उनके विचारों पर विचार प्रस्तुत किया। वहीं संस्थान के प्रवक्ता डॉ. रामानन्द कुमार, डॉ. बैजनाथ पांडेय और प्रवीण राय ने संयुक्त रूप से बाबा साहब के कठिन जीवन और संघर्षों पर विस्तार से चर्चा किया। गोष्ठी के अंत में प्रवीण कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि बाबा साहब के विचारों को आत्मसात किया जाना चाहिए। यह भी कहा कि छुआछूत जैसी अवधारणा को मन से निकलकर मानवता का व्यवहार करना हर व्यक्ति को चाहिये। इस मौके पर संस्थान के सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














