HomeAyodhyaअयोध्या का विश्व स्तर पर आध्यात्मिक एवं सुन्दर विकास का होगा: योगी...

अयोध्या का विश्व स्तर पर आध्यात्मिक एवं सुन्दर विकास का होगा: योगी आदित्यनाथ

अयोध्या का विश्व स्तर पर आध्यात्मिक एवं सुन्दर विकास का होगा: योगी आदित्यनाथ

रामनगरी का नया घाट बन्धा चौराहा अबसे कहलायेगा लता मंगेशकर चौक
प्रधानमंत्री द्वारा विडियो संदेश के साथ लोकार्पण का कार्यक्रम सम्पन्न
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयोजित लता मंगेशकर चौक के लोकार्पण कार्यक्रम विडियो के माध्यम से भारतरत्न लता मंगेशकर की जयंती पर बधाई देते हुये कहा कि नवरात्रि के तृतीय तिथि पर मां चन्द्रघंटा की साधना का पर्व भी है। उन्होंने लता जी को मां चन्द्रघंटा की साधना का स्वरूप बताते हुए प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि अयोध्या में लता मंगेशकर चौक पर स्थापित की गयी मां सरस्वती की ये विशाल वीणा संगीत की साधना का प्रतीक है।

उ.प्र. के मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या नयाघाट पर स्वर साम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर चौक का लोकार्पण किया। लोकार्पण पर श्रीराम कथा पार्क में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में भगवान मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की नगरी है।

यहां के कार्यो/विकास हमें विश्व स्तर के शहर के अनुरूप दिव्य करना है इसमें किसी भी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए। स्वर साम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर ने अपने जीवन को भारतीय कला एवं संस्कृति को बढ़ाने के लिए समर्पित कर दिया था। उसी के सम्मान में भारत सरकार द्वारा भारत रत्न के रूप में अलंकृत किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उनके जन्म दिवस के अवसर पर भारत वर्ष में लता जी के नाम पर सबसे पहले एक स्मारक के रूप में उ0प्र0 की एवं भगवान श्रीराम की जन्म स्थली अयोध्या में चौक का निर्माण किया। यह कार्य बहुत ही कम समय में उ0प्र0 एवं अयोध्या अधिकारियों ने लगन एवं निष्ठा से तैयार किया है। आज उसका लोकार्पण कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। अयोध्या में सभी चौराहों पर महापुरूर्षो की मूर्ति/स्मारक बनाया जायेगा। अगले माह में दीपोत्सव की भव्यता से तैयारी करने के निर्देश दिये जा चुके है।

मुख्यमंत्री जी ने भारत रत्न लता मंगेशकर को भगवान राम पर आधारित भजन गाने वाली प्रसिद्व कलाकार बताते हुये कहा कि भगवान मर्यादा पुरूषोत्तम राम में लता जी की अटूट आस्था थी और भगवान राम पर आधारित सभी कार्यक्रमों में सक्रियता से भागीदारी करती थी, आज उनके जन्मदिवस पर यह चौक समर्पित करते हुये मुझे उनके संगीत और कला को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत भी किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री जी0 किशन रेड्डी, अयोध्या सांसद लल्लू सिंह, उ0प्र0 पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, मुख्यमंत्री सलाहकार अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति महेश मेश्राम ने अयोध्या शोध संस्थान द्वारा प्रकाशित ग्लोबल इंसाइक्लोपीडिया आफ रामायण के 11 पुस्तकों का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यक्रम स्थल रामकथा पार्क में स्व0 लता जी को श्रद्वांजलि अर्पित की गयी। इसके बाद लता मंगेशकर परिवार से आये सदस्यों का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। समारोह में लता जी के भजनों की प्रस्तुति प्रख्यात गायिका सावनी रविन्द्र महाराष्ट्र द्वारा की गयी तथा भारत रत्न लता मंगेशकर चौक के निर्माण को दर्शाती एक लघु फिल्म को भी दिखाया गया। केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी0 किशन रेड्डी ने कहा कि लता जी ने भगवान श्रीरामचन्द्र जी के जीवन से सम्बंधित अनेकों भजन गाये है जो विभिन्न भाषाओं में गाये है हम दक्षिण राज्य से आते है हमारी मातृभाषा तेलगू है हम इनके भगवान राम से सम्बंधित भजन तेलगू में सुनते रहते है।

हमारा मंत्रालय संस्कृति के उत्थान के लिए संकल्पित है इसके उत्थान में कोई कमी नही आने दी जायेगी। अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने अयोध्या की तरफ से एवं साधु महात्माओं की तरफ से मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री एवं पर्यटन मंत्री जी एवं लता मंगेशकर के परिवार के सदस्यों का स्वागत किया। कहा गया कि भारत रत्न लता मंगेशकर की याद में आज रामनगरी में वीणा की स्थापना लता मंगेशकर चौक पर की गयी जो हमेशा उनके सदाबाहर गीतों का अनुश्रवण करायेगी तथा लता मंगेशकर चौक को विश्व पटल में एक भव्य स्मारक के रूप में दर्जा प्राप्त होगा।

उ0प्र0 के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि बड़े सौभाग्य की बात है कि भारत रत्न लता मंगेशकर के नाम से निर्मित चौक के लोकार्पण के लिए एकत्रित हुये है इस कार्यक्रम का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। उन्होंने संकल्प किया था कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भजन की गायिका लता जी के नाम से अयोध्या में एक चौक का निर्माण कराया जायेगा। लता जी के परिवार के सदस्य आदिनाथ मंगेशकर उनकी धर्मपत्नी कृष्णा मंगेशकर के साथ आज के समारोह में सम्मिलित हुये है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए मा0 प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की जितनी सराहना की जाय कम है और मैं उनका आभार प्रकट करता हूं।
भारत रत्न लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में अयोध्या के प्रसिद्व संत, श्रीराम जन्मभूमि न्यास क्षेत्र के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास अन्य संत सुरेश दास, भरत दास, कमल नयन दास सहित संत महात्माओं एवं न्यास क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय, सदस्य अनिल मिश्रा, विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र, दिनेन्द्र दास आदि संत महानुभावों के अलावा मुख्यमंत्री सलाहकार अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम तथा सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रूदौली विधायक रामचन्द्र यादव, बीकापुर विधायक डा0 अमित सिंह चैहान, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि/पदाधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री के रामकथा पार्क हेलीपैड पर शासन, मण्डल, जनपद के अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया जिसमें मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा, पुलिस उपमहानिरीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, नगर आयुक्त विशाल आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read