होमगार्ड कमाण्डेंट बृजेश मिश्रा ने हरचन्दपुर के हिडिइन में किया पौधरोपण

होमगार्ड कमाण्डेंट बृजेश मिश्रा ने हरचन्दपुर के हिडिइन में किया पौधरोपण

जल संरक्षण एवं पौधरोपण करने की दिया सीख, एसडीएम शिखा शंखवार भी रहीं मौजूद
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। लगातार जिले के तहसीलों में बनाए गए अमृत सरोवर योजना के तहत सवारे ताल के किनारे वृक्षारोपण कर होमगार्ड कमांडेंट बृजेश मिश्रा एक तरफ जहां जल संरक्षण की सलाह दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आग्रह भी कर रहे हैं। जिले की विभिन्न तहसीलों में होमगार्ड कमांडेंट बृजेश मिश्रा ने वृक्षारोपण किया किंतु बुधवार को होमगार्ड कमांडेंट बृजेश मिश्रा ने हरचंदपुर ब्लाक के हिडइन गांव में मौजूद अमृत सरोवर ताल के किनारे वृक्षारोपण के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

सदर एसडीएम शिखा शंखवार ने भी लोगों से ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने और जल संरक्षण करने की अपील की। स्वस्थ आक्सीजन हर किसी के लिए आवश्य हैं उसके लिए हम सभी को वृक्षारोपण करना चाहिए। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कमला देवी, प्रधान प्रतिनिधि कमल, डीसी बिजेंद्र बिक्रम सिंह, बीओ राजेश राय, संदीप सिंह, राजबरधन शुक्ला, योगेन्द्र सिंह, अतुल, रविकांत पांडेय, सीसी जगदीश प्रसाद यादव, अजय सिंह एवं होमगार्ड के जवानों एवं ग्रामीण ने भाग लिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *