एम्स परिसर में उमेश सिकरिया की अगुवाई में हुआ पौधरोपण
पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन बनाये रखना हमारा नैतिक कर्तव्य: अरविन्द
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान परिसर मे रोटरी क्लब द्वारा वृहद पौधरोपण किया गया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के उपरांत कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने पृथ्वी को सभी के लिए रहने लायक बनाए रखने को सभी की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि पृथ्वी पर औषधीय, छायादार और ऑक्सीजन देने वाले वृक्षों का होना नितांत आवश्यक है जिसके लिए रोटरी क्लब कृत संकल्पित है।
पूर्व अध्यक्ष उमेश सिकरिया ने बताया कि इस वर्ष जनपद के विभिन्न क्षेत्रों मे हजारों की संख्या में छायादार वृक्षों के पौधे लगाने का संकल्प लिया है जो सराहनीय है। इस अवसर पर रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजीव भार्गव, विकास दीक्षित, राजेश वर्मा, सचिव संजय श्रीवास्तव ने नीम, पाकर, कदंब के 21 छायादार पेड़ लगाया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष पी. एस. सलूजा द्वारा एम्स प्रशासन के सहायक सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी कपिल कपूर ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













