प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को किया गया सम्मानित
जीपी वर्मा
निन्दूरा, बाराबंकी। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजकीय इंटर कॉलेज निन्दूरा के प्रांगण में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अब्दुल मुबीन सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा विभाग ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ.रामसिंह ने की। विद्यालय स्तरीय स्पर्धाओं में जूनियर और सीनियर बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग की कब्बड्डी दौड़, लम्बी कूद व वॉलीबॉल की गतिविधियां कराई गई।
विभिन्न स्पर्धाओं में जूनियर वर्ग बालक 100 मीटर दौड़ में अंकुल ने प्रथम स्थान, अजय ने द्वितीय स्थान, सौरभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तो वही 200 मीटर दौड़ में नितिन प्रथम, आशुतोष द्वितीय, शनि तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में सुधीर प्रथम अंकुल द्वितीय तथा आशीष तृतीय रहे। जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में नेहा प्रथम, अनीता द्वितीय, शिवानी तृतीय रही। 200 मीटर दौड़ में अलका प्रथम, डोली द्वितीय, मानसी तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ में प्रयांशी प्रथम, अदिति सिंह द्वितीय, अंजली तृतीय रही।
सीनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में चंदन सिंह भारती प्रथम, करण सिंह द्वितीय, रवि सिंह तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में करण सिंह प्रथम, चंदन सिंह भारती द्वितीय, राहुल तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में करण सिंह प्रथम, चंदन सिंह भारती द्वितीय, राहुल तृतीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में पिंकी यादव प्रथम, सोनिका द्वितीय, शिवानी तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में पूजा प्रथम, शिवानी द्वितीय, काजल तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ में पिंकी यादव प्रथम, पूजा द्वितीय, शांति तृतीय रही। कबड्डी जूनियर वर्ग में कक्षा 10 ब की टीम विजेता रही और कक्षा नौ ब की टीम उपविजेता रही। कबड्डी सीनियर वर्ग में कक्षा 11 ब की टीम विजेता और कक्षा 11 अ की टीम उपविजेता रही। गोला फेंक में अतुल प्रथम, नितिन द्वितीय, अंकुल तृतीय रहे।
चक्का फेंक में मिथलेश प्रथम, जितेंद्र द्वितीय, अंकुल तृतीय रहे। शानदार प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि अब्दुल मुबीन सहायक शिक्षा निदेशक ने मेडल पहनाकर और शील्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेलों का भी जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि खेलों के द्वारा हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। जब हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा तो हम अपने जीवन में तय किए गए लक्ष्यों को अवश्य ही प्राप्त कर सकेंगे। अगर हमें जीवन में आगे बढ़ना है तो हमारे अंदर एक खिलाड़ी जिंदा रहना चाहिए।
खिलाड़ी के लिए न जीतना जरूरी है न हारना जरूरी है, जिंदगी है तो खेलना जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ.राम सिंह ने आए हुए मुख्य अतिथि और सभी प्रतिभागियों सहित समस्त स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अमित गुप्ता, नीरज कुमार, नीरज यादव, कुमार नंदन, निलेश रेखा, श्वेता उपाध्याय, महेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











