जनहित पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सर्वेश कुमार सिंह
जयशंकर दुबे महामंत्री व जिला संयोजक बने सुजीत कसौधन
जयशंकर दुबे
सुल्तानपुर। स्थानीय प्रेस क्लब में जनहित पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य पदों का चुनाव हुआ। जिसमें सर्वेश कुमार सिंह को संगठन का जिला अध्यक्ष व ओम नारायण पाठक को उपाध्यक्ष बनाया गया। जिला प्रभारी के रूप में कर्मराज द्विवेदी व प्रदेश प्रभारी रीता मिश्रा को बनाया गया। वहीं जय शंकर दुबे को जिला मंत्री और जिला संयोजक का दायित्व सुजीत कसौधन को सौंपा गया।
प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष व संपादक अरमान शेख तथा नारायण नेतृत्व में और सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। एनडीटीवी भारत के मंडल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों व अध्यक्षों का आभार व्यक्त कर बधाई दी। कहा कि संगठन को आप लोग आगे बढ़ाने के साथ ही मजबूती देने का काम करेंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सर्वेश सिंह ने कहा कि आप लोगों ने हमें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसको गंभीरता से लेते हुए हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का काम करेंगे। साथ ही जिला के समक्ष पत्रकारों की समस्याओं को रखेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











