दादा जी ने बड़े ही प्रेम और आदर के साथ उन्हें अपनी कुर्सी पर बिठाया जिस पर गुनगुन के अलावा कोई और न बैठ सकता था। माँ उन्हें पीने के लिए पानी लायी। पिता जी ने उन्हें ठण्ड से राहत के लिए आग जलायी। कुछ देर बाद पिताजी ने उन्हें भोजन करने को कहा। माँ ने खाना टेबल पर तहजीब के साथ सजाया था। उसमें तरह-तरह के व्यंजन थे। दादा जी ने मित्र के पसंद की मक्के की रोटी व सरसों का साग भी बनवाया था। उनकी इस आवभगत को देखकर गुनगुन के मन में अनेक जिज्ञासायें पैदा हुईं।








