Homeरायबरेलीअर्जुन हत्याकाण्ड: बदले की आग में जल रहा नसीराबाद क्षेत्र का भुआलपुर...

अर्जुन हत्याकाण्ड: बदले की आग में जल रहा नसीराबाद क्षेत्र का भुआलपुर सिसनी गांव

अर्जुन हत्याकाण्ड: बदले की आग में जल रहा नसीराबाद क्षेत्र का भुआलपुर सिसनी गांव

मामूली कहासुनी में युवक को दबंगों ने मारी थी गोली, छः को दबोचकर पुलिस ने भेजा जेल
युवक की हत्या से भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जमकर काटा हंगामा
तेजस टूडे ब्यूरो
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। पुलिसिया सह से दबंग के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। गांवों में हो रही छोटी घटनाओं को नजरअंदाज करने से क्षेत्रीय गुंडों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बताते चलें की नसीराबाद थाना क्षेत्र के पिछवरिया मजरे भुवालपुर सिसनी गांव का था जहां बीती 11 अगस्त को रात लगभग 8:30 बजे बेचूलाल के 21 वर्षीय पुत्र अर्जुन पासी को गांव के ही रहने वाले नवीन सिंह से नागपंचमी के दिन कुछ विवाद हुआ था। यदि पुलिस कि मानें तो अर्जुन पासी ने नवीन सिंह को थप्पड़ मार दिया था जिसको लेकर देर रात नवीन सिंह ने साथियों समेत गांव के रहने वाले राजाराम पासी के घर के पास पहुंचकर अर्जुन सरोज को बुलवाया था। अर्जुन जैसे ही राजाराम के घर के पास पहुंचा असलहे से लैस नवीन सिंह ने उसपर फायर कर दिया। गोली लगने से दलित युवक अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। नवीन सिंह फायरिंग के बाद साथियों समेत मौके से फरार हो गया। उधर घटना की सूचना पाते ही भीम आर्मी से जुड़े लोगों ने मौके पर पहुँच कर हंगामा शुरू कर दिया। रोड जाम कर दिया जिसके बाद छः थानों कि तैनात पुलिस महकमे के हाथ—पैर फूल गये। आनन—फानन में मृतक अर्जुन पासी के परिजनों के द्वारा सात लोगों के खिलाफ नाम तहरीर दी गई। पुलिस ने 6 हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके पास हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का एक तमंचा भी बरामद किया। पुलिस ने सभी हत्या आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। हो कुछ भी, पुलिस ने भले ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है किंतु बदले कि आग में नसीराबाद थाना क्षेत्र का भुआलपुर सिसनी गांव जल रहा है। पुलिस महकमे को इस गांव के प्रत्येक गतिविधियों पर नजर बनाए रखने की आवश्यकता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read